
Ayodhya Crime News : डकैती की योजना बनाने के एक आपराधिक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने थाना कोतवाली नगर में दर्ज डकैती की योजना बनाने के एक आपराधिक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से गुरुवार को बताया गया कि कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए कुछ लोगों को पकड़ा था। प्रकरण में जानलेवा हमला और डकैती की योजना बनाते समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट में पंजीकृत कराई थी। दर्ज मामले की विवेचना में जुटी नगर कोतवाली पुलिस को आशीष यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव, निवासी नया टोला रौतारा, थाना रौतारा, जनपद कटिहार (बिहार) की तलाश है, लेकिन वह न तो पुलिस की विवेचना में सहयोग कर रहा है और न ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर पा रही है। आरोपी की फरारी को लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस की अपील है कि यदि किसी को इस आरोपी के संबंध में कोई जानकारी अथवा सुराग है तो वह तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाने अथवा अयोध्या पुलिस को सूचित कर सकता है। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही पुलिस की ओर से सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
