सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति विवाद: नहीं दी क्षतिपूर्ति तो पत्रकार ने दर्ज कराई एफआईआर

Spread the love

सड़क दुर्घटना क्षतिपूर्ति विवाद: नहीं दी क्षतिपूर्ति तो पत्रकार ने दर्ज कराई एफआईआर

सुलहनामे से मुकरने और जान से मारने की धमकी का आरोप,

अयोध्या। सड़क दुर्घटना में क्षतिपूर्ति को लेकर हुए सुलहनामे से कथित तौर पर मुकरने के मामले में पीड़ित पत्रकार अपूर्व पाठक ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर न्याय की मांग की है।

पत्रकार अपूर्व पाठक की ओर से दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार, वह श्रीराम बल्लभा कुंज से कारसेवक पुरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जब बाइक सवार से स्कूटी की मरम्मत कराने की बात कही गई तो वह गाली-गलौज करने लगा।

अपूर्व पाठक ने बताया कि घटना के बाद मामले को लेकर नया घाट पुलिस चौकी पर बातचीत हुई। इस दौरान टक्कर मारने वाले बाइक सवार और सेल्स मैनेजर सत्य प्रकाश की मध्यस्थता में क्षतिपूर्ति दिए जाने को लेकर सहमति बनी थी। आरोप है कि बाद में संबंधित पक्ष इस सुलहनामे और तय सहमति से मुकर गया।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि क्षतिपूर्ति देने की सहमति बनने के बाद उससे पलटने के कारण उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अपूर्व पाठक ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।


Spread the love

Related posts