बुद्ध बिहार कॉलोनी: भव्य समारोह पूर्वक हुआ नई कॉलोनी का नामकरण

Spread the love

बुद्ध बिहार कॉलोनी: भव्य समारोह पूर्वक हुआ नई कॉलोनी का नामकरण ‘बुद्ध बिहार कॉलोनी’ के नाम से हुआ नामकरण 

अयोध्या। जनपद अयोध्या के रोनापाली क्षेत्र अंतर्गत बाबा का पुरवा में रविवार को एक नई कॉलोनी का नामकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान कॉलोनी का नाम “बुद्ध बिहार कॉलोनी” घोषित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नामित पार्षद बब्लू मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान पार्षद राजकरण पासवान ने नामकरण की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत और सम्मान किया। नई कॉलोनी के नामकरण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समारोह में डॉ. माता प्रसाद वर्मा, सम्राट अंजनी कुमार मौर्य (राष्ट्रीय सचिव, किसान मंच, अपना दल (एस), श्याम लाल, राम प्रकाश, कृपाशंकर वर्मा, अंजनी कुमार, रवि प्रकाश कनौजिया (एडवोकेट), शोभाराम, अमरनाथ कनौजिया (डी.ओ. एलआईसी), अभिषेक गुप्ता, सत्य प्रकाश वर्मा, भीम वर्मा (पूर्व प्रधान, देवगढ़), डॉ. अशोक कुमार सिंह (वरिष्ठ मनोचिकित्सक), अखिलेश, विकास, प्रदीप, सत्यम, विशाल, अरविन्द सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि “बुद्ध बिहार कॉलोनी” क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द का नया प्रतीक बनेगी।


Spread the love

Related posts