
बॉलीवुड न्यूज: एनिमल के बाद अब जन नायक में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे अभिनेता बॉबी देओल
मुंबई। अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ रहे फिल्म अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों हालही में रिलीज हुई मूवी जन नायक में अपने दमदार अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यही नहीं थलपति विजय के साथ फिल्म ‘जन नायकन’ में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
जन नायक में दमदार अभिनय के जरिए चर्चा में रहने वाले अभिनेता बॉबी देओल ने इससे पहले भी फिल्म एनिमल में अबरार हक़ के किरदार के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनकी भूमिका लंबे समय तक चर्चा में रही। इसके अलावा ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी उन्होंने अलग अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया।
अभिनेता बॉबी देओल कई अन्य फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बंदर और अल्फा शामिल हैं, जिनमें उनके किरदारों को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि अभिनेता दो फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के जरिए साबित किया है कि वह हर नए किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।
