मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा: कल अयोध्या पहुंचेगे सीएम योगी, करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा: कल अयोध्या पहुंचेगे सीएम योगी, करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे जनपद पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद वह करीब 12 बजे बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर विकासखंड सोहावल पहुंचेगे, जहां वह बीकापुर विधानसभा से विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्व. मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।


Spread the love

Related posts