
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: छोटे कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई जबकि बड़ों को बचाया जा रहा है-अजय राय
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच जनपद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आखिरकार रामलला दर्शन – पूजन किया साथ ही बजरंगबली के दरबार में भी माथा टेका और आशीर्वाद लिया। हालांकि उनका यह दर्शन पूजन कार्यक्रम बड़ा ही नाटकीय ढंग से हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं से अलावा पुलिस भी हलकान रही।
काफी जद्दोजहद के बाद रामलला और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर आए चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।
उनका आरोप था कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले में पुलिस बड़े अधिकारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करे। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग करते हुए सुझाव दिया कि चारों शंकराचार्यों से परामर्श लेकर संत-महात्माओं और अयोध्यावासियों को ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
प्रशासन द्वारा रोके जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि उनकी जिद केवल भगवान राम के दर्शन करने की थी और वह दर्शन करके ही लौटे। उन्होंने दावा किया कि भगवान राम सब देख रहे हैं और भ्रष्टाचार करने वालों को दंड अवश्य मिलेगा।
…ऐसा रहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अयोध्या दौरा
बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके प्रतिनिधिमंडल का अयोध्या दौरा 30 जून को निर्धारित था लेकिन कांग्रेस प्रदेश अपने निर्धारित समय से पहले ही अयोध्या पहुंच गए। सूत्रों की माने को कांग्रेस पदयात्रा करना चाहती थी इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने उन्हें अयोध्या के एक होटल में ही नजरबंद कर दिया…
इसकी जानकारी जब जिले के कांग्रेस नेताओं को मिली तो सभी आक्रोशित हो गए। फिर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन पर विरोध दर्ज कराया हालांकि पुलिस से शांति व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए सभी हो हिरासत में लिया, इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में नजरबंद कर दिया। हालांकि इसके अलावा पुलिस से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कराया।
