यूरिया खाद संकट: साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतार, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

यूरिया खाद संकट: साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतार, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

तारून, अयोध्या। साधन सहकारी समिति तारुन में बुधवार को सुबह से शाम तक एक बोरी यूरिया खाद के लिए किसान लाइन में लगे रहे । जुलाई में धान की रोपाई में डी ए पी व गन्ने में यूरिया की काफी आवश्यकता है। बरसात हो जाने से फसल की अच्छी पैदावार के लिए इस समय मौसम भी अनुकूल है। किसानो की अधिक भीड़ हो जाने से खाद वितरण में अव्यवस्था भी हुई।

सचिव प्रमोद शुक्ला व कई किसानों के बीच तू तू मैं मैं भी हुई। राम केवल सहसीपुरपुर, राम जनम तकमीनगंज, राज सिंह सरायशेख, राम केवल बारा, चंद्रभान यादव बेलगरा, राम मूरत नरायनपुर आदि किसानों ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से लाइन में लगकर खड़े हैं शाम 5:00बजे तक अभी उम्मीद नहीं है।

सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित सिंह ने बताया कि 450 बोरी खाद आई है, कोई वंचित नहीं रहेगा । खाद की पर्याप्त उपलब्धता है । जो लोग अफवाह फैलाकर किसानों को सुबह से लाइन में लगाकर गलत कार्य कर रहे हैं, जानकारी होने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related posts