राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच में हर संभव सहयोग देगा मंदिर प्रशासन-नृपेंद्र मिश्र

Spread the love

फाइल फोटो, नृपेन्द्र मिश्र

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने जताया भरोसा, बोले – अब जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई की संभावना नहीं

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले की जांच के लिए शासन की ओर से गठित की गई एसआईटी पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भरोसा जताते हुए कहा कि राम मंदिर प्रशासन जांच में हर सम्भव सहयोग देगा।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच मामले की जांच के लिए तेज गति से एसआईटी का गठन कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए गठित हुई तीन सदस्यीय टीम मुख्यमंत्री से मार्ग दर्शन लेने के बाद आज अयोध्या पहुंचेगी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने भरोसा जताते हुए कहा कि अब जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई की संभावना नहीं है क्योंकि मामले का एक पहलू आपराधिक जांच से जुड़ा है जबकि दूसरा महत्वपूर्ण पहलू भविष्य में व्यवस्था सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि दोनों पहलुओं पर कार्रवाई से ही श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा। साथ ही यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी जांच में पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

बता दे चलें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अनुरोध पर शासन की ओर से गठित जांच समिति में लखनऊ के मंडलायुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज आईपीएस किरन एस व विशेष सचिव वित्त नील रतन राम मंदिर में चढ़ावे में हो रही कथित हेराफेरी की जांच करेंगे। यह समिति सात दिन में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौपेंगी जबकि 15 दिन में अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपेगी।


Spread the love

Related posts