अयोध्या समाचार: प्रिंस को युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, जसबीर सिंह सेठी बने जिला उपाध्यक्ष

Spread the love

अयोध्या समाचार: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का विस्तार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का विस्तार हुआ है। युवा अध्यक्ष के पद पर प्रिंस गुप्ता की नियुक्ति की गई है। वह सूचितागंज बाजार के व्यापारी हैं।

मनोनयन की घोषणा आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसबीर सिंह सेठी को जिला उपाध्यक्ष एवं मनीष गोयल को महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अगले वर्ष मार्च 2027 में प्रदेश के चुनाव होने हैं, उसके पूर्व जिला अयोध्या को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

महानगर महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने विद्युत विभाग की ओर से बिजली बिलों की अंधाधुंध बढ़ोतरी की समस्या पर चिंता प्रकट की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गांधी, पार्षद ज्ञान केसरवानी, महानगर कोषाध्यक्ष यशस्पति अग्रवाल, कुमारगंज के वरिष्ट व्यापारी बैजनाथ वैश्य, मया बाजार से अरविन्द गुप्ता सुचितागंज सोहावल क्षेत्र के युवा व्यापारी शिवम यादव, अभिषेक यादव, सूर्यप्रकाश, निशांत सिंह, दीपेश गुप्ता, अमित गुप्ता, लकी गुप्ता, रोम गुप्ता और पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts