
कछुआ तस्करी का भंडाफोड़, वाहन समेत तस्कर गिरफ्तार
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कछुए से लदे एक वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने कछुए की बरामदगी के साथ संदिग्ध तस्करों को भी हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार रात्रि में गश्त के दौरान पुराकलंदर थाना पुलिस ने नजीरपुर के पास एक वाहन को संदेह होने के आधार पर रोका। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन से कछुए बरामद हुए। पुलिस कछुओं को कब्जे में लेकर संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग व अन्य संबंधित विभाग को दी है। फिलहाल पुलिस वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
बता दे की पकड़े गए दोनों आरोपी पड़ोसी जनपद अमेठी के मुसाफिर खान निवासी बताए गए है। दोनों पर प्रतिबंधित कछुओ का शिकार करना और उन्हे अवैध कब्जे मे रखने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई कि जा रही है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार वन दरोगा अयोध्या रेंज शेर बहादुर वर्मा की तहरीर पर थाना पूराकलंदर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि कछुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पकड़े गए संदिग्ध तस्करों पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों के वास्तविक उद्देश्य का खुलासा हो सकेगा।
