भाजपा नेता पर रुपए हड़पने का आरोप

Spread the love

सीओ अयोध्या को शिकायती पत्र देते जगद्गुर परमहंस आचार्य

भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस

तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने लगाया 2 लाख रुपए हड़पने का आरोप, पुलिस से की थी शिकायत

अयोध्या। तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भाजपा नेता पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तपस्वी छावनी के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने पारिवारिक जरूरतों और परिजनों होने का हवाला देकर उनसे 10-12 दिनों के लिए दो लाख रुपए की मांग की थी, जिस पर उन्होंने पैसा भी दिया।

आरोप है कि अब भाजपा नेता की ओर से न तो रुपए वापस कर रहे हैं बल्कि धमकी भी दी जा रही है। उनका कहना है कि दो माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद दी गई रकम वापस न मिलने पर उन्होंने पुलिस तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी से भी मुलाकात कर शिकायत भी दर्ज कराई है। परमहंस आचार्य की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने में जुट गई है।

बता दें कि भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय भाजपा में आने से पहले बहुजन समाज पार्टी से फैजाबाद लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल अभी वह भाजपा में शामिल हैं।


Spread the love

Related posts