स्नातक की परीक्षा देने गई 20 वर्षीय छात्रा लापता, FIR दर्ज

Spread the love

बीकापुर। स्नातक की परीक्षा देने गई 20 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। पिता की शिकायत पर तारुन पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर ली गई है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी दुर्गादासपुर निवासी सतपाल कोरी ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री अनामिका 20 वर्ष तारुन में संचालित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष छात्रा है।

बताया कि 23 मई को उनकी पुत्री दिए बीए चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा देने के लिए घर से सुबह 10 निकली थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक होनी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी पुत्री शाम करीब 5 बजे तक घर वापस नहीं पहुंची। उसके बाद शाम करीब 6:40 बजे एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कॉल करके उनकी पुत्री ने बताया कि अभी वह तारुन बाजार में हैं।

देर रात तक उनकी पुत्री घर वापस नहीं आई। फिर उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर पर कई बार फोन करके जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिर उन्होंने उसे नंबर पर फोन करने का प्रयासकिया जाता रहा। लेकिन कभी-कभी मोबाइल फोन का स्विच ऑफ बताया है तो कभी घंटी बजती है लेकिन कोई रिसीव नहीं करता।

उन्होंने नात रिश्तेदारों मे अपनी पुत्री की काफी खोज बीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह काफी हैरान व परेशान है। पीड़ित पिता द्वारा द्वारा पुत्री के साथ अनहोनी होने का आशंका भी जताई जा रही है।

उन्होंने उक्त अनजान मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर पुत्री का पता लगाने की मांग की है। लापता हुई छात्रा का एक सप्ताह बाद भी सुराग मिलने से परिजन काफी काफी परेशान है। मामले की जांच कर रहे रामपुर भगन पुलिस चौकी प्रभारी अंशुल वर्मा ने बताया कि पिता की सूचना पर गुमशुदा की दर्ज करके गंभीरता से जांच और खोजबीन की जा रही है।


Spread the love

Related posts