Ayodhya News: ‘कचरे से कला’ थीम पर बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, पार्क मे दिखेगी रामायण की झलक

Spread the love

फाइल फोटो 

 ‘Waste to Art’ थीम पर आधारित 17.72 करोड़ की परियोजना होगी दर्शनीय के साथ शैक्षिक

अयोध्या: भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामायण और भारतीय संस्कृति का बेहतर अनुभव कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है, इसी कड़ी मे राम नगरी अयोध्या मे ‘Waste to Art’ Theme पर भव्य लव-कुश पार्क बनाने की तैयारी है। लगभग 17.72 करोड़ की लागत से ‘कचरे से कला’ थीम पर बनने वाला यह पार्क न केवल दर्शनीय होगा बल्कि शैक्षिक भी होगा। पार्क निर्माण के जरिए यहाँ वर्कशॉप आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और Waste Management पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग भारतीय विरासत को नई ऊंचाई देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। State Smart City Mission के तहत जनपद के रायबरेली रोड पर मऊशिवाला के पास 17.72 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क ‘कचरे से कला’ थीम पर आधारित होगा, जिसमें रामायण की पौराणिक कथाओं को Scrap धातु की मूर्तियों, कलात्मक चित्रों और Interactive Installations के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के Smart City सोच को मिलेगा नया आयाम

नगर निगम अयोध्या पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से इस पार्क को विकसित करने जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के Smart City सोच को नया आयाम मिलेगा।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि यह पार्क विशेष रूप से प्रभु श्रीराम के पुत्र लव और कुश के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर केंद्रित होगा। इस पार्क के माध्यम से रामायण काल के इन लोकप्रिय प्रसंगों को आधुनिक कला के जरिए जीवंत रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी पौराणिक इतिहास के बारे में जान सके। उन्होंने बताया कि Chief Minister Yogi Adityanath के नेतृत्व में अयोध्या को Smart City  बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के साथ ही लगातार अयोध्या में Infrastructure, स्वच्छता और पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। अब लव-कुश पार्क का निर्माण इस विकास की कड़ी को एक नई दिशा देगा। ‘कचरे से कला’  की अवधारणा पर आधारित यह परियोजना कचरे को आकर्षक कलाकृतियों में बदलने का अनोखा उदाहरण बनेगी।

कचरा बोझ नहीं, बल्कि संसाधन

इस योजना के माध्यम से शहर के कचरे और स्क्रैप मटेरियल को इकट्ठा कर उससे भव्य मूर्तियां, मॉडल और इंस्टालेशन्स तैयार किए जाएंगे। राम-सीता, लव-कुश, अश्वमेध यज्ञ, वनवास की घटनाएं और अन्य महत्वपूर्ण प्रसंग स्क्रैप धातु की मूर्तियों के रूप में प्रदर्शित किए जाएंगे। Interactive Installations के जरिए पर्यटक स्वयं इन कथाओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। जैसे लव-कुश द्वारा घोड़े पकड़ने की घटना को 3D मॉडल और साउंड-लाइट शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष टूर और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा,  जिसमें पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

पार्क में होंगी आधुनिक सुविधाएं

धर्म नगरी अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन जैसे धार्मिक स्थलों के बाद अब लव-कुश पार्क पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। रामायण के प्रसंगों से प्रेरित यह स्थल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और सतत विकास का संदेश भी देगा।

इसके साथ ही पार्क में टहलने, गार्डन, बैठने की व्यवस्था, रोशनी और सिक्योरिटी की आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह परियोजना सार्वजनिक कला, संस्कृति और सतत विकास का अनूठा संगम साबित होगी। आज के दौर में जब प्लास्टिक प्रदूषण और कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती बन चुके हैं, ऐसे में अयोध्या से शुरू हो रही ‘कचरे से कला’ की पहल देशभर के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनेगी। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को नई पहचान देती हैं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व आर्थिक अवसर भी बढ़ाती हैं।

शीघ्र शुरू किया जाएगा परियोजना का निर्माण कार्य

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। पार्क को पूरी तरह Eco-Friendly Concept के तहत विकसित किया जाएगा, जहां Recycled सामग्री और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसकी रूपरेखा में रामायण कालीन संस्कृति और समकालीन आर्ट डिजाइन का अनूठा समावेश देखने को मिलेगा।

लव-कुश पार्क भविष्य में अयोध्या की पहचान को नई ऊंचाई देगा। यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और कला प्रेमी ‘Waste to Wonder’ थीम के माध्यम से रचनात्मकता और स्वच्छता का अनोखा संगम देख सकेंगे, जो रामनगरी की भव्यता को और अधिक आकर्षक बनाएगा।


Spread the love

Related posts