राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच अधिकारी पहुंचे जेल, आरोपी अविनाश शुक्ला से घंटों की पूछताछ अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। इसी कड़ी में जांच अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी मंगलवार को जिला कारागार पहुंचे और मामले में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला से विस्तार से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जेल में हुई पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी ने घटना से…
Read MoreTag: Ayodhya
जनता दर्शन: आमजन की समस्याओं का पारदर्शिता और सम्बद्धता के साथ हो निस्तारण: जिलाधिकारी
जनता दर्शन में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश अयोध्या। शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। यह बातें जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में कही। वह आज यहां आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, आवास, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने सभी शंकराचार्यों को लिखा पत्र
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जनआस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही की रक्षा के लिए शंकराचार्यों से मांगा मार्गदर्शन, चढ़ावा मामले की जांच के बीच उठाए सवाल अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने चारों शंकराचार्यों को पत्र लिखकर सत्य, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनआस्था की रक्षा हेतु अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने चारों शंकराचार्यों को लिखे गए पत्र के माध्यम से कहा है कि यह विषय केवल धनराशि…
Read MorePolitical News: कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा ने दिखाई ताकत, फूँका चुनावी बिगुल
Political News: सम्मेलन में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई बसपा की सदस्यता सपा का PDA फार्मूला सिर्फ चुनावी जुमला: प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बीकापुर। अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा से चुनावी हुंकार भरी। विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर मैदान में सोमवार को आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान…
Read Moreभारतीय किसान यूनियन अटल: एडीए के जेई की संपत्तियों की जांच कराने को लेकर मुख्यमत्री को भेजा पत्र
भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह ने लिखा सीएम को पत्र अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अटल ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में तैनात एक जेई की चल-चल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में अयोध्या विकास प्राधिकरण में नियुक्त जूनियर इंजीनियर अशोक मिश्रा की चल-अचल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में…
Read Moreनगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
नगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति गोसाईंगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज की 26वीं बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सुबह11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें नगर के विकास कार्यों की समीक्षा, पिछली बैठकों की पुष्टि, नई योजनाओं एवं नियमावलियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में आगामी त्योहारों मोहर्रम एवं दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा, स्वच्छता,…
Read Moreश्रीराम राखी पर्व 2026 को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बनाई रणनीति, बैठक में बनी रूपरेखा
श्रीराम राखी पर्व 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू, संस्थान की बैठक में बनी रूपरेखा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, पदाधिकारियों ने पीठाधीश्वर सीताराम दास का लिया आशीर्वाद अयोध्या। श्रीराम राखी पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रविवार को श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ पीठाधीश्वर सीताराम दास ने मंत्रोच्चार के साथ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई इस बैठक में संस्थान के समस्त पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य सम्मिलित हुए…
Read MoreNEET UG 2026 Re Exam: 13 केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने को कड़े इंतजाम
NEET UG 2026 Re Exam: 13 केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकल रोकने को कड़े इंतजाम अयोध्या: 21 जून को NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित होगी। 13 परीक्षा केंद्रों पर 5214 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर लीक के बाद हो रही परीक्षा के लिए सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 रविवार 21 जून को आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने नकल विहीन परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर 5214 अभ्यर्थी दुबारा…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं-सीएम योगी
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या में राम मंदिर प्रकरण में बोले सीएम योगी कहा-एसआईटी जांच चल रही है, तब तक कोई भी न करे बयानबाजी, जांच के बाद होगा दूध का दूध और पानी का पानी अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी के मामले में पहली बार प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे के हुई हेराफेरी के प्रकरण में एसआईटी की जांच चल रही है और निश्चित रूप से जो तथ्य और सत्य…
Read Moreसीएम योगी का दौरा: अयोध्या में धर्म, संस्कृति और विकास का संगम, करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी का दौरा: करीब 10 करोड़ की लागत से बना है रामायण वैक्स म्यूजियम जैन मंदिर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव में जुटेंगे संत-महंत और गणमान्य अतिथि, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद अयोध्या: रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को धार्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या और रुदौली क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह श्री ऋषभ देव दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता करेंगे तथा महंत नृत्य गोपालदास के…
Read More