पीएम पोषण योजना के 4711 रसोइयों को सौगात, मानदेय बढ़कर हुआ 3000 रुपये

  पीएम पोषण योजना के 4711 रसोइयों को सौगात, मानदेय बढ़कर हुआ 3000 रुपये अयोध्या। सर्किट हाउस सहित ग्रामीण अंचलों में पीएम पोषण योजना के रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया और चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी रसोइयों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 2000 रुपये से…

Read More

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग ने अदालत के आदेश पर शनिवार को लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का दो डाक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के लिए विवेचक तथा अन्य को दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में शुक्रवार की भोर 4.14 बजे रायबरेली रोड पर उसरू नहर के पास…

Read More

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से विद्युत तार चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब नौ किलो तांबे का विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पालेखान पुत्र मो. सैय्यद अली निवासी मक्खापुर, थाना कोतवाली अयोध्या को 22 अगस्त की रात करीब 11:50…

Read More

लेखपाल संघ धरना: लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में धरने का आज दूसरा दिन

लेखपाल संघ धरना: लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में धरने का आज दूसरा दिन अयोध्या। तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ओर से की गई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिलेभर के लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने कार्रवाई को अकारण, अनियमित और असंवैधानिक बताते हुए उत्कर्ष दीप की सम्मानजनक रिहाई की मांग की। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, 20 अगस्त को लेखपाल उत्कर्ष दीप शासन…

Read More

आस्तीकन मेला: आस्था का प्रतीक आस्तीकन, सावन में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब

आस्तीकन मेला: आस्था का प्रतीक आस्तीकन, सावन में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब आस्तीकन मेले में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सावन की दशमी पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु मिल्कीपुर, अयोध्या। चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर स्थित पौराणिक आस्तीक आश्रम में नाग पंचमी से शुरू हुआ आस्तीकन मेला शनिवार को दशमी तिथि पर अपने चरम पर पहुंचेगा। सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं से जुड़ा यह मेला सावन में ग्रामीण संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक बन जाता है। अयोध्या जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दक्षिण अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर इनायत…

Read More

नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा

नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि समवेत नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार सुबह अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त, परिक्रमार्थी, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवा ध्वजों के साथ जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या की गलियां गूंज उठीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा…

Read More

निःशुल्क अन्न सेवा: अयोध्या में नमस्कार भारत फाउंडेशन ने शुरू की 24 घंटे निःशुल्क अन्न सेवा

निःशुल्क अन्न सेवा: अयोध्या में नमस्कार भारत फाउंडेशन ने शुरू की 24 घंटे निःशुल्क अन्न सेवा अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम भक्तों की सेवा के उद्देश्य से नमस्कार भारत स्पिरिचुअलिटी फाउंडेशन की ओर से नई सेवा का शुभारंभ किया गया। संस्था ने अयोध्या से 24 घंटे निःशुल्क अन्न सेवा की शुरुआत की है। संस्था का कहना है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम का प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज, रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण महाराज सहित अयोध्या…

Read More

सामूहिक रुद्राभिषेक: रामनगरी में 1100 महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, सावन में गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा

सामूहिक रुद्राभिषेक: रामनगरी में 1100 महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, सावन में गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा अयोध्या में 1100 महिलाओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, सावन में शिव भक्ति का दिखा उत्साह अयोध्या। सावन के पवित्र माह में रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। मंदिरों में जहां रामलला झूलनोत्सव का आनंद ले रहे हैं, वहीं शिव आराधना को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में सबरी रसोई में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1100 महिलाओं ने भगवान…

Read More

लेखपाल रिश्वत मामला: जमीन की पैमाइश के लिए मांगा 10 हजार रिश्वत,एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ा

लेखपाल रिश्वत मामला: जमीन की पैमाइश के लिए मांगा 10 हजार रिश्वत,एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ा अयोध्या। जिले की भ्रष्टाचार निवारक इकाई ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रूपये रिश्वत लेते सोहावल तहसील के एक लेखपाल को पकड़ा है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ पुराकलंदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक जमीन की पैमाइश कराने के लिए सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्ष दीप ने पीड़ित किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन से की। शिकायत…

Read More

धार्मिक आयोजन: बड़ी छावनी में भक्ति का संगम, नवान्न पारण

धार्मिक आयोजन: बड़ी छावनी में भक्ति का संगम, नवान्न पारण, भक्तमाल कथा और यज्ञ में शामिल हो रहे श्रद्धालु अयोध्या। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत स्वामी आनंद स्वरुप दास महाराज अयोध्या पहुंचे। बड़ी छावनी में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता हो रही है। इस दौरान स्वामी आनंद दास महाराज ने बताया कि अयोध्या में यह कार्यक्रम लगातार पिछले पांच वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन में नवान्न पारण, रामायण, श्रीमद्भागवत कथा, भक्तमाल कथा और नौ दिवसीय…

Read More