ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पीएम मोदी की अपील का असर

Spread the love

हाइब्रिड मोड में होगी मंडलीय विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा 

अयोध्या। ईरान अमेरिका युद्ध के बीच Narendra Modi की अपील का असर दिखने लगा है। इस बार शनिवार को मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली मण्डलीय समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड में होगी।

पीएम मोदी ने डीजल पेट्रोल के इस्तेमाल को कम से कम करने के लिए काफिले और पेट्रो की खरीद में कटौती तथा बैठक आदि वर्चुअल किए जाने की अपील की थी। जिसके बाद प्रदेश शासन की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से गुरुवार को बताया गया कि शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह अप्रैल की प्रगति रिपोर्ट पर शनिवार को मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन होना है। जो अपरान्ह 01ः00 बजे से आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुताबिक

राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा 01ः00 बजे से 02ः00 बजे तक, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक व कानून व्यवस्था की समीक्षा 05ः00 बजे से 06ः00 बजे तक की जाएगी। जारी निर्देश के क्रम में इस माह में मण्डलीय समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की जायेगी।

समस्त मण्डलीय अधिकारी एवं जिले अयोध्या के जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मण्डलीय अधिकारी बैठक में जूम मीटिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे। समस्त अधिकारी अपने जनपद में एक ही स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

संयुक्त विकास आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या ने बताया कि मंडलीय समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्यक्रमों पर भी समीक्षा की जाएगी।

कानून व्यवस्था की समीक्षा में परिक्षेत्र के डीआईजी के अलावा सभी जनपदों के एसएसपी और एसपी को प्रतिभाग करना है।


Spread the love

Related posts