स्कार्पियो सवार युवकों पर हमला, दो घायल; पांच पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

स्कार्पियो सवार युवकों पर हमला, दो घायल; पांच पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे के तेलियागढ़ मुहल्ले में गाड़ी व बाइक से आये युवकों ने स्कार्पियो सवार युवकों को बुरी तरह से पीट डाला। जिससे दो युवक घायल हो गए।

मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए गए तहरीर में अम्बेडकरनगर जनपद के बिरसिंहपुरपुर गांव निवासी बिक्रम सिंह पुत्र अखिलेश सिंह का कहना है कि बीती देर शाम वह अपने साथी रुद्रप्रताप सिंह, आलोक सिंह, अतुल वर्मा, रजनीश पांडे व राजीव पांडे के साथ गोसाईंगंज कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित शिवा होटल से खाना खाकर बाहर निकले थे। तभी वँहा हलचल सिंह, शारुख खान, सूरज मद्धेशिया, बबलू सोनी व मोनू जायसवाल आये और अपनी वरना गाड़ी को बैक करने लगे। इसी दौरान गाड़ी अतुल वर्मा के पैर पर चढ़ गई। जब हम लोगो ने विरोध किया तो हलचल सिंह गाड़ी से उतरकर गाली गलौज करने लगा, लेकिन मामला बढ़ता देख वह अपने सभी साथियों के साथ वँहा से चले गए।

आरोप है कि जब वह तेलियागढ़ में कुछ सामान लेने के लिए पहुंचा कि तभी उक्त सभी लोग अपने आठ से दस साथियों के साथ लाठी डंडे से लैश होकर आए और रुद्रप्रताप सिंह, अतुल वर्मा व उसे दौड़ा दौड़ा कर मारने लगे और उसके स्कार्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमले में उसे व रुद्रप्रताप सिंह का सर फट गया।

एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक पांचों नामजद युवक के खिलाफ केस दर्जकर सूरज मद्धेशिया व हलचल सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया और शेष अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।


Spread the love

Related posts