बस्ती।विश्व हिंदू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ में महन्थ गिरजेश दास को प्रदेश मंत्री का जिम्मा मिला है। विश्व हिंदू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री महन्थ गिरजेश का जगह जगह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है।बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद में प्रथम आगमन पर विश्व हिंदू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री महन्थ गिरजेश दास का विश्व हिन्दू महासंघ के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी एवं विश्व हिन्दू महासंघ के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर में जोरदार स्वागत किया गया है। स्वागत समारोह के बाद हिंदू के मुद्दों पर चर्चा करते हुए विश्व हिंदू महासंघ को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार किया गया है। स्वागत के क्रम में गुरुवार को प्रदेश मंत्री महन्थ गिरजेश दास का बस्ती जनपद में भी सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कचहरी परिसर में जोरदार एवं भव्य स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया है। स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह अधिवक्ता सत्यानंद श्रीवास्तव मोद नारायण, मदन सिंह दिलीप कुमार सिंह,राजू गुप्ता संजय पाण्डेय, मनीष सिंह सूर्यभान पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

