बारिश में हादसा: PWD कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर बाइक मिस्त्री की मौत

Spread the love

 

फोटो: महेंद्र गोंड

बारिश में हादसा: PWD कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर बाइक मिस्त्री की मौत

अयोध्या। सदर तहसील के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय की पुरानी और जर्जर बाउंड्री वॉल सोमवार को अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबकर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंद्र गौड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के आसपास की जमीन दलदल हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में सदर तहसील के सामने हुआ।

मृतक रविंद्र गौड़ कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के रहने वाले थे। उनके बेटे ने बताया कि उनके पिता करीब 50 वर्षों से इसी स्थान पर मोटरसाइकिल बनाने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी। बरसात के दौरान अचानक दीवार गिर गई और उसके मलबे में दबकर उनके पिता की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

Related posts