Crime News: शहर का चर्चित स्मैक कारोबारी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार

Spread the love

Crime News

अयोध्या। कैण्ट थाना पुलिस ने शहर के चर्चित स्मैक कारोबारी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज मिले हैं।

थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान सटीक सूचना के आधार पर बिंदू कुमार अग्रवाल (54 वर्ष) निवासी दालमंडी फतेहगंज कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में उसके पास से कुल एक किलो

100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजा बरामद होने के कारण बिंदु अग्रवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करवा जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बिंदु अग्रवाल के खिलाफ थाना कैंट और कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट,आयुध अधिनियम और चोरी का माल बरामद होने के कुल 14 मामले पहले से दर्ज मिले हैं।


Spread the love

Related posts