
Ayodhya News : अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत जनपद पुलिस ने तीन को घोषित किया दुराचारी
अयोध्या। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत जनपद पुलिस ने तीन को दुराचारी घोषित किया है। कार्रवाई की जद में आए थाना पूराकलन्दर के दो और थाना हैदरगंज के एक की आपराधिक इतिहास के अनुरूप ‘बी’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र विनोद यादव निवासी तिवारी का पुरवा बनके गांव के खिलाफ वर्ष 2017 से 2025 तक धोखाधड़ी,चोरी का माल रखने, लूट, आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इसी थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय सोनू यादव पुत्र स्व. रामचन्द्र यादव निवासी तेरहू का पुरवा सथरी के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक आयुध अधिनियम, चोरी, लूट, चोरी का माल रखने समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं मेंकुल नौ मुकदमे दर्ज मिले हैं।
जबकि हैदरगंज थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय अमित दुबे पुत्र राजेश दुबे निवासी ग्राम इमलिया के खिलाफ वर्ष 2013 से 2023 तक वन संरक्षण अधिनियम, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमा दर्ज पाया गया है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए इन सभी को दुराचारी घोषित किया गया है और सभी की बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। संबंधित थाना पुलिस को इनकी गतिविधियों पर कड़ी और नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है,जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
