
Ayodhya Crime News : आरोपियों के पास से 200 लीटर डीजल, एक कार और नकदी बरामद
अयोध्या। जनपद पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 लीटर डीजल, एक कार और नकदी बरामद हुई है।
क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट संदीप कुमार सिंह और स्वाट/सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने पैगापुर नहर के पास से एक वैगन आर कार सवार पांच लोगों को पकड़ा है। इन्होंने अपना नाम पता 35 वर्षीय भगवान दास निवासी तनिहान पुरवा ठोढक्कीपट्टी थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा,29 वर्षीय अंगद तिवारी उर्फ अभिषेक निवासी ठाकुर का पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, 24 वर्षीय आशीष सिंह उर्फ विशू निवासी चढउआ थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा,24 वर्षीय सनी सिंह उर्फ रजनीश निवासी महिपत सिंह पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा और
24 वर्षीय सोनू तिवारी निवासी ठाकुर का पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा बताया है। इनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के छह गैलन में कुल 200 लीटर डीजल और वारदात में प्रयुक्त एक लोहे का रिंच,एक पेचकस,लखनऊ में पंजीकृत एक वैन्यू कार,2460 रुपये व पांच मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से चोरी हुआ था डीजल
कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित आरपी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के पास खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी हुआ था। प्रकरण में नगर कोतवाली के अंगुरीबाग निवासी ट्रक मालिक ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीएनएस से मिली जानकारी के अनुसार अंगद तिवारी उर्फ अभिषेक के खिलाफ पहले से गोंडा में चोरी और मारपीट के दो,आशीष सिंह उर्फ विशू के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट,मारपीट,बलवा,जानलेवा हमला व आयुध अधिनियम का दो, सनी सिंह उर्फ रजनीश के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट,मारपीट,बलवा,जानलेवा हमला व आयुध अधिनियम का तीन तथा सोनू तिवारी के खिलाफ चोरी,बरामदगी, धोखाधड़ी, कूटरचना,आयुध अधिनियम का दो मामला दर्ज मिला है। पुलिस ने दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।
