UP Mansoon Session : मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, … जानिए क्या हुई चर्चा

Spread the love

File photo
UP Mansoon Session : जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर होनी चाहिए सकारात्मक चर्चा
तीन अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलाने में सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होने वाला है, ऐसे में इस मानसून सत्र में जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। ऐसे में सभी दलों के जनप्रतिधियों की जिम्मेदारी है कि वे सभी जनता से संबंधित मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाएं। मुख्यमंत्री योगी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि तीन अगस्त से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में जनता के हितों को लेकर सकारात्मक और सार्थक बहस होगी, जिससे उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा तो मिलेगी साथ विकास कार्यों में भी गति आएगी। वहीं बैठक की अध्यक्षता के रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी सदन की गरिमा बनाए रखने में अपना सहयोग दें ताकि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित हो सके और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो सके। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह, निषाद पार्टी के रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आर.के. पटेल सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Related posts