बस्ती।योगी सरकार में हिंदुत्व की अलख देखने को खूब मिल रहा है।कंही कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जा रहे हैं तो कहीं उनको सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रहे हैं कावड़ यात्रा में योगी सरकार काफी सख्त और हिंदुत्व की सरकार देखती नजर आ रही है। बस्ती जनपद के मंडला आयुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षकय एंव जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर पर अयोध्या से आए जलाभिषेक को लेकर भोलेनाथ के कावड़ भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प की बरसात किया गया।कावड़ियों द्वारा प्रदेश सरकार की खूब सराहना की गई कांवरियों ने योगी जी की खूब तारीफ की और कहा कि ऐसा सरकार पहले कभी नहीं देखा गया जो हम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है।और जगह-जगह सभी व्यवस्था भी दी जा रही है। बस्ती जनपद का भदेश्वर नाथ मंदिर प्रचलित एवं प्रसिद्ध भोलेनाथ का मंदिर है,रात्रि 12:00 बजे से कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है,मंदिर पर तेरस के पावन पर्व पर कावड़ियों का जनसैलाब देखने को मिला है।पुलिस ने अहम भूमिका निभाते हुए डीएम एसपी के निर्देशन में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखते हुए जलाभिषेक का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया है। डीएम एसपी खुद मंदिर में मौजूद होकर कावड़ियों के जलाअभिषेक में सहयोग कर रहे थे। जलाभिषेक के दौरान बोल बम का नारा गूंजता रहा ओम नमः शिवाय बोल बम का नारा नारे के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक श्रद्धा और सुमन से किया।
बस्ती में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, सकुशल संपन्न हुआ जलाभिषेक
