लखनऊ।बस्ती जिले में एक दरोगा को ग्रामीणों ने छेड़खानी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों के चंंगुल में आने के बाद दरोगा ने ग्रामीणों की भीड़ पर फायरिंग कर दी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने दरोगा को बंधकर बनाकर खंभे से बांधकर खूब पीटा। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरोगा को छुड़ाने के साथ ग्रामीणों से समझौता कराया। दरोगा के पिटाई व बंधक बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दरोगा के खिलाफ समाचार लिखने तक कोई कार्रवाई नहीं की है।बस्ती जिले के दुबौलिया थाने में तैनात दरोगा अशोक कुमार चतुर्वेदी को ऊंजी गांव में ग्रामीणों ने छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दरोगा ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी इससे नाराज ग्रामीणों ने बंधक बनाकर दरोगा को खूब पीटा । सूचना पर थाने की पहुंची पुलिस ने दारोगा को छुड़ाया और समझौता कराया।
दरोगा को ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा
