
एडीए कार्यालय की सीढ़ी टूटी: हादसे के समय नगर विधायक, महापौर समेत कई अधिकारी थे कार्यालय में मौजूद, कोई हताहत नहीं
विकास प्राधिकरण में आयोजित एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। हुआ यूं कि वहां पर बनी सीढ़ी अचानक टूट गई, जिसके बाद एडीए में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को क्षति नहीं पहुंची।
दरअसल अयोध्या विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों की एक बैठक चल रही थी, जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी और कोचिंग संचालक मौजूद थे। उस समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन जैसे ही बैठक खत्म होने के बाद लोग विकास प्राधिकरण के मीटिंग हॉल से नीचे उतरने लगे उसी दौरान सीढ़ी दरार आ गई, हालांकि जब तक सीढ़ी टूटती तक लोग नीचे आ चुके थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्राधिकरण में अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया, वहां काम कर रहे कर्मचारी भी अपने अपने कमरे से बाहर आ गए और सभी को संभालने लगे, हालांकि कुछ देर बाद पूरा स्थित सामान्य हो गई तब जाकर कही लोगों ने राहत की सांस ली।
हालांकि इस हादसे के बाद विकास प्राधिकरण ने अचनक हुए इस हादसे के बाद विकास प्राधिकरण ने एहतियात तौर पर मेन गेट पर ताला लगा दिया और आने जाने के लिए दूसरे तरफ से दरवाजा खोल दिया। प्राधिकरण में हुआ यह हादसा लोगों में चर्चा का का विषय बन गया।
