बस्ती।हल्की बूंदाबांदी के बरसात से जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय के सामने जल जमाव का जमावड़ा हो चुका है दफ़्तर के ठीक सामने पानी भरा हुआ है जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के नाते स्थिति विकट है,कि जनता या कर्मचारी कैसे दफ्तर में आये जाये, तोड़ी सी बरसात सरकार के विकास की पोल खोलते नजर आ रही है स्वच्छ भारत सुंदर भारत का सपना मिट्टी में मिलते स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जब जिला पंचायत कार्यालय का ये हाल है तो गांवो तथा अन्य इलाकों का क्या हाल होगा।विकास की गंगा बहाने के संकल्प को लेकर अध्यक्ष बने संजय चौधरी स्वयं अपने कार्यालय में पैदल चलकर नहीं जा सकते विकास की नीव बनाकर अध्यक्ष पद पर बैठे संजय को खुद सहारा लेकर कार्यालय में प्रवेश करना होगा।
स्वच्छ भारत सुंदर भारत के अभियान को पलीता लगाता दिख रहा है जलजमाव
