मुख्य परीक्षा वर्ष 2025: प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा में छूटे हुए छात्रों को पुनः अवसर

Spread the love

मुख्य परीक्षा वर्ष 2025: छूटी हुई प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, साकेत महाविद्यालय में होगी परीक्षा

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार सभी सम्बद्ध प्राचार्य और प्राचार्या को सूचित किया जाता है कि स्नातक, परास्नातक वार्षिक मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा में छूटे हुए छात्रों से सम्बन्धित छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा वर्ष 2026 की मुख्य वार्षिक प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा के साथ ही का.सु साकेत महाविद्यालय केन्द्र पर सम्पन्न होगी।

छूटी हुई प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से आनलाइन जमा कराने कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि छूटी प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा के लिए छात्र का आवेदन पत्र जो प्राचार्य द्वारा अग्रसारित कराना होगा।

छात्र द्वारा निर्धारित शुल्क आनलाइन जमा करने रसीद के साथ वर्ष-2025 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं वर्ष-2025 मुख्य परीक्षा की आनलाइन अंकपत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। समस्त छात्रों के प्रपत्रों के साथ सम्बन्धित महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा इस परीक्षा के लिए प्रस्ताव पत्र 25 जून तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में निश्चित रूप से जमा कराना होगा


Spread the love

Related posts