ज्ञापन: दुकान में आगजनी पर एक करोड़ का बीमा और रिटर्न लेट फीस आधी करने की मांग

Spread the love

एडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी संगठन के पदाधिकारी।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट को सौंपा है।

सात सूत्रीय ज्ञापन में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारीयों का स्वास्थ्य बीमा कराने,व्यापारी की दुकान जलने पर एक करोड़ का बीमा राशि का भुगतान किए जाने, विभागों की बकाया राशि लेट जमा करने और रिर्टन लेट जमा करने पर ब्याज की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किए जाने, कारोबार संबंधित सभी विभागों के लाइसेंस की वैधता आजीवन किए जाने, सभी विभागों के सर्वे छापा कानून को समाप्त किए जाने, मीटर के आधार पर बिजली बिल लिए जाने के कारण मिनिमम एवं फिक्स चार्जेज को समाप्त किए जाने तथा व्यापारियों व कारोबारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की गई है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी समाज की समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम वित्त एवं राजस्व को दिया गया है।

संगठन की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दिया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान केसरवानी,सरदार सुरेंद्र सिंह गांधी, लमहानगर कोषाध्यक्ष यशस्पति अग्रवाल, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जसबीर सिंह सेठी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts