Road Accident: ट्रेलर और पीआरवी वाहन में सीधी भिड़ंत, आरक्षी और होमगार्ड चालक घायल

Spread the love

ट्रेलर ट्रक में सीधी भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त पीआरवी वाहन

Road Accident: अयोध्या, रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पीआरबी वहां की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई थी पीआरबी वाहन का परख़च्चा उड़ गया। हादसे में पुलिस जीप पर सवार आरक्षी और होमगार्ड चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रेलर ट्रक का चालक मौके से वहां छोड़ फरार हो गया।

डायल 112 को मिली एक शिकायत के बाद पीआरबी दस्ता कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला जा रहा था। पीआरबी वाहन को होमगार्ड जवान चल रहा था। हाईवे पर निर्माण कार्य जारी होने के कारण पीआरवी दस्ते का वाहन मऊ शिवाला क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के नीचे से संपर्क मार्ग पर गलत दिशा में आगे बढ़ा। इसी दौरान मिल्कीपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से पीआरवी वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।

जोरदार टक्कर के चलते पीआरवी वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीआरवी वाहन को चला रहा होमगार्ड जवान तारुन थाना क्षेत्र के गांव घूरी टीकर के मजरे दानापुर निवासी 35 वर्षीय रमाकांत पांडेय पुत्र राज बहादुर स्टेयरिंग के बीच में फंस गया,जबकि वाहन पर सवार पुलिस आरक्षी कानपुर देहात के रसूलाबाद का रहने वाला 2020 बैच का 26 वर्षीय भुवनेश मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा भी घायल हो गया।

मौके की नजाकत देख ट्रेलर ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले किनारे करवा आवागमन सुचारू कराया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना में घायल आरक्षी और होमगार्ड चालक को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। होमगार्ड चालक को ज्यादा चोट आई है। दोनों का इलाज किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts