Bakrid 2026: शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई नमाज, मांगी गई देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ

Spread the love

फोटो: महेंद्र गौड़  

  • ईदगाह पहुंच नमाजियों ने अदा की नमाज, गले लगाकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद, सुरक्षा के भी रहे पुख्ता इंतजाम
  • डीएम और एसएसपी ने भी ईदगाह पहुंच परखी सुरक्षा और व्यवस्था

अयोध्या। पूरे देश में ईद-उल-अजहा (Bakrid 2026) का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है। तो वहीं Ramnagari  Ayodhya में भी बकरीद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने Eid-ul-Adha की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

फोटो: महेंद्र गौड़  

त्योहार के मद्दे नजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में Police Force तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर स्वयं ईदगाह पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। वहीं बकरीद की पूर्व संध्या पर आलाधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर नजर आए और लोगों के भरोसा दिलाया की सब कुछ ठीक है।

फोटो: महेंद्र गौड़  

इसके अलावा नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं Nagar Nigam Ayodhya की ओर से ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के भी बेहतर इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री Tej Narayan Pandey भी ईदगाह पहुंचे और नमाजियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश देता है तथा सभी लोगों को मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए।


Spread the love

Related posts