Ayodhya News: चार मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

 

Ayodhya News: जनपद की थाना श्रीरामजन्मभूमि पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई चार मोटर साइकिल भी बरामद की है।

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चोरी हुई मोटर साइकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की टीम मिली सूचना पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर साइकिल टीवीएस सेंट्रा नम्बर- UP42J7143 (कीमत करीब मु.- 55000/- रूपये), व मु.अ.सं.- 66/2026, धारा- 303(2) बी.एन.एस. सुपर स्प्लेंडर नम्बर- UP42AD2751 (कीमत करीब मु.- 95000/- रूपये) तथा अन्य चोरी की मोटर साइकिल- एचएफ डीलक्स नम्बर- UP41AX2936 (कीमत करीब मु.- 80000/- रूपये) व अन्य मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट पैशन प्रो गाड़ी नम्बर- UP42S5360 (कीमत करीब मु0- 90000/- रूपये) के साथ अभियुक्तगण- अमित सिंह, निवासी- ग्राम टिकरी थाना तारून जनपद अयोध्या व शुभम चौधरी, निवासी- आशापुर दर्शननगर थाना कोतवाली अयोध्या जनपद को उपरोक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से बताया गया पूछताछ पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा ही कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास से रात्रि में चोरी किया गया था, जिसे वह छिपाकर रखे थे जिसे मौका मिलते ही बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related posts