Durga Puja Celebration in Ayodhya: मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए कोतवाल देवेंद्र पांडेय, रामदासपुर मझौली में की पूजा-अर्चना

Spread the love

Durga Puja Celebration in Ayodhya: मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए कोतवाल देवेंद्र पांडेय, रामदासपुर मझौली में की पूजा-अर्चना

अयोध्या, बीकापुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र में भक्ति आस्था की बयार बह रही है। शाम होते ही दुर्गा जी के पंडालों में देवी मां की जयकारे और भजन कीर्तन शुरू हो जाते हैं। विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इसी क्रम में श्री बाल नव दुर्गा पूजा समिति रामदासपुर मझौली में नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर माता रानी की आरती एवं पूजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) देवेन्द्र पाण्डेय भी शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। पूजा के बाद प्रभारी निरीक्षक ने माता रानी से क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर समिति के प्रशासक अमित सिंह सहित दुर्गा पूजा समिति से जुड़े लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।


Spread the love

Related posts