Farmers Protest Ayodhya: ज्ञापन लेने मे देरी होने से भड़के किसानो ने तारुन बी डी ओ कार्यालय घेर कर किया प्रदर्शन

Spread the love

Farmers Protest Ayodhya: ज्ञापन लेने मे देरी होने से भड़के किसानो ने तारुन बी डी ओ कार्यालय घेर कर किया प्रदर्शन

तारुन, अयोध्या। भाकियू ने अपनी मांगो का निस्तारण कराने की मांग को लेकर बुधवार को तारुन पंचायत भवन के सामने मासिक पंचायत का आयोजन किया।

पंचायत मे ब्लाक के किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने न पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो सीधे पंचायत से उठकर बी डी ओ कार्यालय के सामने पहुंच प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद बीडीओ आंनद कुमार श्रीवास्तव एडीओ सहकारिता अमित सिंह के साथ आनन फानन मे ब्लाक प्रमुख के साथ हो रही आवश्यक बैठक कार्यक्रम छोड़ पंचायत मे पहुंचे। तब जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, तारुन ब्लाक अध्यक्ष राजाराम वर्मा, बीकापुर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार ने ज्ञापन मे मौजूद समस्याओ का समय से निराकरण कराने को लेकर बिंदुवार बीडीओ से चर्चा की।

बीडीओ ने सभी किसान समस्याओ की मांगो का ज्ञापन लेकर समय से उसका निस्तारण कराने का भरोसा दिया तब किसान शांत हुये।

पंचायत मे ग्राम परसावां महोला हरीपुर बनीसा मे दो बर्ष पूर्ब किसानो को घरेलू कनेक्शन विजुली विभाग द्वारा दिया गया लेकिन पोल नहीं लगाये गये। किसान ने जुगाड़ से पेड़ो से होकर केबिल खींचा है। इस पर बीडीओ ने जेई से दूरभाष पर बात कर समस्या का हल कराने को अपने स्तर से वार्ता की।

ग्राम धरमपुर मे बुद्धिराम के घर से मोहम्मद इदरीश के ट्यूबल तक टूटा मार्ग बनवाने की मांग की गयी। ग्राम फखरपुर मे बदहाल सम्पर्क मार्ग ठीक कराने, ग्राम सभा दाँदुपुर मे विद्या प्रसाद के खेत से काली चौरा तक मार्ग पर मिट्टी भराई कराने, सहित आवारा पशुओं को पकडकर गौशालाओ मे भेजने की मांग की गयी।

पंचायत मे महिला बिंग की जिला अध्यक्ष सविता मौर्या, तारा देवी, पूनम, सविता श्याम दल यादव, अंकुर, केशवराम, राम समुझ पाल, बहाउ, राम नयन वर्मा, जेपी, सुरेश सिंह, ज्ञाना देवी मौजूद रही।


Spread the love

Related posts