अयोध्या समाचार: संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां श्यामकली: आनंदसेन यादव

Spread the love

अयोध्या समाचार: संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां श्यामकली: आनंदसेन यादव

मिल्कीपुर, अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या-फैजाबाद से तीन बार सांसद और पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी तथा पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर भिटारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत परिवार के सदस्यों पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदूसेन यादव, हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित अन्य लोगों ने गायत्री मंत्र के साथ हवन-पूजन कर की। सभी ने मां श्यामकली की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही परिवार के अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आनंदसेन यादव ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय मित्रसेन यादव के राजनीतिक संघर्ष में उनकी माता श्यामकली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि संघर्ष और संकट के दौर में मां श्यामकली मजबूती के साथ बाबूजी के साथ खड़ी रहीं। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और परिवार को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकृपाल, सपा नेता आनंद सिंह मिंटू, पाराताजपुर के प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह, धर्मपाल यादव, मास्टर राम सिंह, बंसराज यादव, ऊधौ प्रताप यादव, मास्टर विजय कुमार, शशिकांत तिवारी, विनोद यादव, उपेंद्र यादव, राजदेव यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts