मारपीट की दो घटनाएं: कैंट में युवक घायल, नगर कोतवाली पुलिस ने एक का किया चालान
अयोध्या। शहर सर्किल में कैंट थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं विवाद के एक अन्य मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक का शांति भंग में चालान किया है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में हुए विवाद और मारपीट में गांव निवासी अखिलेश कुमार 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हौसिला प्रसाद घायल हो गया। उसको सिर और बाएं हाथ में चोट आई है। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने जोगीतारा जनौरा निवासी 33 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र राम सुंदर का शांति भंग में चालान किया है।
