Crime News: जानलेवा हमले में गोंडा निवासी एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Crime News: जानलेवा हमले में गोंडा निवासी एक आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने लगभग दो माह पुराने मारपीट बलवा और जानलेवा हमले के एक मामले में गोंडा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया निकट आकाशवाणी इलाके में मिट्टी गिरवाने के दौरान भूमि विवाद को लेकर विवाद हुआ था। 26 मई की देर रात हुए इस विवाद में हमलावर एक परिवार की पिटाई की गई थी। प्रकरण में पीड़ित पक्ष के सूरज निषाद पुत्र स्व घनश्याम ने दो दिन बाद पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जानलेवा हमले आदि की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैंट पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपित एक युवक मूल रूप से पड़ोसी जनपद की गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचे का पुरवा दुल्लापुर निवासी और यहां रतिया मोहल्ले के आकाशवाणी के पास रहने वाले 30 वर्षीय अमरजीत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान किया है।

क्या था पूरा मामला

प्रकरण में सूरज निषाद पुत्र स्व घनश्याम निषाद निवासी निकट आकाश वाणी केन्द्र रेतिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 मई को वह अपनी वाउन्ड्री तोडकर निर्माण कार्य व मिट्टी डलवा रहा था। इसी दौरान रात लगभग 10.30 बजे आर्यन पुत्र राम गोपाल, अमरजीत, आकाश, राम गोपाल शिवगोपाल मौके पर पहुंचे और डंडा व हाथ मूका से हमला बोल दिया। हल्ला गुहार पर बीच बचाव करने पहुंचे बड़े भाई मदन गोपाल व भतीजे निलेश से गाली गलौच की और उनको भी मारा पीटा। दो मोबाइल फोन तोड़ दिया और आसपास के लोगों को एकत्र होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।


Spread the love

Related posts