कारागार निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने डी एम और एसएसपी किया जिला कारागार का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

Spread the love

जिला जेल का निरीक्षण करते अधिकारी

कारागार निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने डी एम और एसएसपी किया जिला कारागार का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद 

अयोध्या। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय, जेल अधीक्षक मुकेश कुमार पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव स्वर्ण माला सिंह तथा जेलर अंजली वर्मा भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

जिला जेल का निरीक्षण करते अधिकारी

इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के उच्च मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Spread the love

Related posts