Moharram 2026: गोसाईंगंज कस्बे में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च

Spread the love

मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च

Moharram 2026: गोसाईगंज में मोहर्रम को लेकर पुलिस का रूट मार्च, एसएचओ ने दिए सुरक्षा और शांति के निर्देश

गोसाईगंज अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला की अगुवाई में बाइक से पुलिस दल ने रुटमार्च किया।रूट मार्च के दौरान एसएचओ ने बताया कि मोहर्रम पर्व परम्परा से परे हटकर बिना अनुमति के ताजिया की ऊँचाई बढाने व किसी नये मार्ग से ताजिया जुलूस ना ले जाये। जुलूस में डीजे कदापि नही बजेगे और ना किसी तरह का कोई हथियार लहराए जायेगे।एसएचओ ने कहा कि शासन की मंशा है कि मोहर्रम का त्यौहार लोग भाई चारे के साथ मनाए। यदि कोई डीजे बजाता है तो कार्यवाही की जायेगी। सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखने की बात कहते हुए बताया कि किसी को कोई दिक्कत हो या कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। इस दौरान एसआई सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, गोपाल मौर्य, राम चन्द्र मौर्य, सिंपाही अनुराग सहित सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts