पारिवारिक कलह में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Spread the love

अयोध्या। पारिवारिक कलह ने एक युवती की जान के ली, जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण मंगलवार को एक विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हाल में जिला अस्पताल लाए जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसको दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि विवाहिता की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

रौनाही थाना क्षेत्र के गांव मठिया लखौरी निवासी विवाहिता 21 वर्षीय रानी पत्नी रामसूरत को उसका पति गंभीर हाल में सुबह 7.10 बजे लेकर जिला अस्पताल आया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विवाहिता की हालत गंभीर देख उसका प्राथमिक उपचार किया और समुचित इलाज के लिए दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसी बीच विवाहिता के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लोग विवाहिता को उपचार के लिए लेकर मेडिकल कालेज के लिए रवाना होते कि उसकी मौत हो हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले किया है।


Spread the love

Related posts