
रिपोर्ट – जितेंद्र
बड़ा मंगल: रामनगरी अयोध्या में सातवें बड़े मंगल पर जगह-जगह हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
भेलसर, अयोध्या। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार के पर अयोध्या न्यास के तत्वावधान में भेलसर सीओ कार्यालय के बगल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वही जिले भर में जगह जगह भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जहां भक्त बड़ी संख्या में पहुंच प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात प्रसाद अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया। भाजपा नेता शिवगोविंद पांडेय, विजय शंकर शुक्ला, प्रदीप रावत, राजेश रावत, मृत्युंजय मयंक त्रिपाठी, सुधीर गुप्ता, रामदीन वर्मा, प्रदीप वर्मा, लल्ला महाराज, देवी प्रसाद लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह, सुधीर सिंह मुन्ना, ओमप्रकाश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, आशीष शर्मा, लालजीत सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष भरत लाल, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान, राम सनेही लोधी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती, राजेश गुप्ता, विजय तिवारी, बुधराम लोधी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ा मंगल: लता चौक पर हुआ विशाल भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगलवार पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में नया घाट स्थित लता चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामनगरी में उमड़ी श्रद्धा और भक्ति की धारा के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे का शुभारंभ मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास तथा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा हनुमानजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भंडारे के लिए कई स्टॉल स्थापित किए गए हैं।
