Accident News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत पांच भर्ती

Spread the love

                                                            ट्रेलर 

अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई पुलिस और रोडवेज प्रबंधन ने मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।

                                                           रोडवेज बस

बताया गया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस यूपी 78 केटी 1638 सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बाशा चौराहा के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टेलर में पीछे से जा टकराई। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में बस के यात्रियों में चीख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रोडवेज बस के कंडक्टर सेमत पांच यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद घायल कंडक्टर देव्पल सिंह 30 वर्ष पुत्र यदुनाथ निवासी मलिकपुर थाना गुड़सायगंज जिला कन्नौज और यात्रियों आमिर शाह 31 वर्ष पुत्र साबिर अली निवासी लक्ष्मीपुर थाना मलुकही जिला कुशीनगर,शंभूनाथ पांडे 56 वर्ष पुत्र जगदीश पांडेय निवासी रोहुआ मच्छरगावां थाना अहिरौली जिला कुशीनगर,उनके बेटे चंद्र मोहन पांडेय 25 वर्ष तथा मनोज 28 वर्ष पुत्र बलिराम निवासी हरवा थाना रुधौली जिला बस्ती का प्राथमिक उपचार किया। चंद्र मोहन को मामूली चोट होने के कारण छुट्टी दे दी, जबकि बाकी घायल यात्रियों को इलाज के लिए भर्ती किया है।


Spread the love

Related posts