तालाब गढ्ढा हुई क्षेत्र की कई सड़के

बस्ती।विकास की तालाश में बीत गये 28साल कप्तानगंज टिनिच मार्ग व कप्तानगंज टिनिच मार्ग तेनुईचेत सिंह से कुर्दा गौर तक जाने वाली सड़क और मुख्य मार्ग बन गये है तालाब गढ्ढा मुक्त भी नहीं कराया गया सड़क हर दिन चोटिल होते हैं राहगीर सड़क की पटरी पर चलता है गिट्टी मोरंग बालू का व्यवसाय शेष पटरी है अवैध अतिक्रमण सरकार के विकास का वादा और विकास हवा हवाई साबित हो रहे हैं सड़क के किनारे नाली नाला का पुलिया का कहीं पता नहीं। स्थानीय निवासी राम बदल चौधरी, सोमदेव मिश्र…

Read More

जनहित सत्ता टुडे के पोर्टल न्यूज़ चैनल jstlive.com का हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका जनहित सत्ता टुडे द्वारा संचालित www.jstlive.com पोर्टल चैनल का शुभारंभ दिन में 12 बजे शिव मंदिर भारत भारी के महंथ एंव जनहित सत्ता टुडे के संस्थापक बाबा महंथ गिरजेश दास जी महाराज द्वारा स्थानीय कार्यालय पर किया गया।www.jstlive.com पर महंथ गिरजेश दास जी ने न्यूज़ पोस्ट कर jstlive.com पोर्टल चैनल का शुभारम्भ किया।महंथ गिरजेश दास ने कहा कि पोर्टल देश के युवाओं के सपनों को साकार कराने का काम करेगा जिससे देश का गौरव बढेगा,साथ ही देश प्रदेश की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर जनता को…

Read More

कृषक समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करें और खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें:-राज्यपाल

हरदोई।जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्तर्गत महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन ने बावन रोड स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र पर गार्ड आफ आनर की सलामी लेने के बाद रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वृक्षारोपण करने के उपरान्त मधु मक्खी पालन, औषधीय पौध वाटिका, पोषण वाटिका तथा जैविक कीट नाशक दवाओं के सम्बन्ध में सम्बन्ध अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केन्द्र की अव्यवस्थाओं पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये सभी व्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार करायें। इसके उपरान्त महामहिम ने जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर कृषि, मत्स्य,…

Read More

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दर्शकों से की “हंगामा 2” देखने की अपील

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जहां लंबे समय बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक करने वाली है, वहीं दूसरी ओर शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पति की गिरफ्तारी की वजह से शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म “हंगामा 2” के प्रमोशन मे ध्यान नही दे पा रहीं हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दर्शकों से अपील की, कि सभी फिल्में जरूर देखें, क्योंकि पूरी टीम ने बहुत ही मेहनत से यह फिल्म बनाई है। “हंगामा 2” आज…

Read More

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने चलाई साइकिल, 2022विधानसभा चुनाव का आगाज

2022 के विधानसभा चुनाव के पहले छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूरे यूपी में आयोजित साइकिल रैली के बहाने सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को भेजने के मिशन के साथ साइकिल रैली निकाली। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जमानियां तहसील से जीवपुर तक सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध…

Read More

होमो कौन थे? इजराइल में एक नयी रहस्यमयी मानव प्रजाति की खोज

ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) :   पुरातत्वविज्ञानियों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह ने मनुष्यों के विकास की कहानी के एक लापता हिस्से की खोज की है। इजराइल के नेशेर रामला में खुदाई में एक खोपड़ी मिली है जो संभवत: एक अलग होमो आबादी के अंतिम बचे मानव का उदाहरण हो। यह आबादी करीब 4,20,000 से 1,20,000 साल पहले अब के इजराइल में रहती थी। इजराइल के अनुसंधानकर्ता हर्शकोवित्ज, योशी जेदनर और सहकर्मियों ने ‘साइंस’ में प्रकाशित अध्ययनों में बताया कि इस आदिकालीन मानव समुदाय ने कई हजार वर्षों तक निकटवर्ती होमो सैपियंस समूहों के…

Read More

गंगा में बहे मुंबई के सैलानियों की तलाश जारी

देहरादून, पांच अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के मुनि की रेती क्षेत्र में उफनाई गंगा नदी में बहे मुंबई के बोरिवली क्षेत्र के तीन युवा सैलानियों का तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुधवार को गंगा नदी में बहीं दो युवतियों और एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मानसून के कारण गंगा नदी का बहाव बहुत…

Read More

‘सेल्फ गोल’ करने में जुटा है विपक्ष : मोदी

लखनऊ, पांच अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रहे विपक्ष पर करारा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं जिनसे लगता है कि वे ‘सेल्फ गोल’ करने में जुटे हैं। मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में ‘तोक्यो ओलंपिक’ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने का जिक्र…

Read More

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीड़ ने सिद्धिविनायक मंदिर पर हमला कर मूर्तियों को किया खंडित

(एम. जुल्करनैन) लाहौर, पांच अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के एक मंदिर पर हमला किया, उसके कुछ हिस्सों में आग लगा दी और मूर्तियों को खंडित किया। पुलिस जब इस भीड़ को रोकने में विफल रही तो हालात को काबू में करने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में भीड़ ने बुधवार को हिंदू मंदिर पर हमला किया। यह स्थान लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर है और…

Read More

विपक्ष को बाहर निकाल कर सदन चलाना चाहती है सरकार, हम नहीं झुकेंगे : खड़गे

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उच्च सदन में तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यों के निलंबन को ‘गलत’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार विपक्षी सदस्यों को बाहर निकालकर सदन चलाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी झुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने यह सवाल भी किया कि आखिर सरकार पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा कराने से डर क्यों रही है? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेगासस जासूसी का मुद्दा देश की सुरक्षा, नागरिकों की आजादी एवं निजता…

Read More