Ayodhya News: संगठन को मजबूत करके ही हासिल की जा सकती है जीत : सत्य नारायण पटेल

Spread the love

राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अयोध्या। बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करके वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय हासिल की जा सकती है।हालांकि इसके लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कही।

वे यहां पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पूर्वांचल जोन के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व संगठन सृजन अभियान को लेकर बेहद गंभीर है और जो भी पदाधिकारी इसमें लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से विक्रम मस्तल शर्मा,पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, अग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,विश्वनाथ चौधरी, विजय सिंह मल्ल ,मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, प्रशांत पांडेय, शैलेंद्र मणि पांडेय, राज प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, अहमद कुरैशी, शकील रहमानी, फ्लावर नकवी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश रावत, कवींद्र साहनी, हरजीत सिंह सलूजा, अरुण साहू, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, धीरेंद्र सिंह बबलू, अनिल शर्मा, मोहम्मद आमिर, बृजेश वर्मा, मंसाराम यादव, अशोक कनौजिया, मोहम्मद दानिश, चंद्रभूषण पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की धार्मिक राजनीति से ऊब चुकी जनता

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आम आदमी भाजपा की धार्मिक राजनीति से ऊब चुका है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार तथा लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री आम जनता को त्याग का संदेश देते हैं, जबकि स्वयं हजारों करोड़ रुपये के वायुयान से विदेश यात्राएं करते हैं।

संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संगठन सृजन अभियान से पार्टी को मिल रही नई ऊर्जा मिल

बैठक का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वांचल जोन में आने वाले अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर एवं आजमगढ़ जनपदों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की जोनल बैठक थी।


Spread the love

Related posts