पारिवारिक कलह में विवाहिता ने लगाई फांसी,खुद बची मगर गर्भ की मौत

Spread the love

Ayodhya news: जनपद के तारुन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जिला अस्पताल लाए जाने पर डाक्टर ने विवाहिता की जान तो बचा ली लेकिन गर्भस्थ शिशुओं की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मध्य रात्रि बाद तारुन थाना क्षेत्र के ककोली गांव निवासी विवाहिता कृष्णावती 31 वर्ष पत्नी दुर्गा प्रसाद को उसका जेठ रमेश कुमार गंभीर हाल में लेकर आया था।

जेठ ने बताया कि विवाहिता के पहले से दो बच्चे हैं और वर्तमान में वह गर्भवती है। पारिवारिक कलह के कारण रात में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी पर उसको फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल लेकर आया हूं। डाक्टर ने बताया कि विवाहिता को भर्ती कर इलाज किया गया और उसकी जान बच गई,लेकिन उसके गर्भ में पल रहे शिशुओं की मौत हो गई । मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।


Spread the love

Related posts