
अयोध्या। Dr. Ram Manohar Lohiya Avadh University में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को भंडारे का आयोजन श्रीराम शोधपीठ में किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती से की। इस दौरान शिक्षकों एवं अधिकारियों की ओर से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
कुलपति ने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह और वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल ने भी विशेष रूप से पूजन-अर्चन में भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
ज्येष्ठ के इस बड़े मंगलवार को प्रसाद ग्रहण करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में लोग जुटे। इस मांगलिक अवसर पर प्रो. एस एस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आर एन राय, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. फर्रुख जमाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. गंगाराम मिश्र प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. के के वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो.सिद्धार्थ शुक्ल, डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ. राणा रोहित सिंह, डॉ. मनीष कुमार सिंह, गिरीश पंत सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
