मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सपा का प्रदर्शन, पीडीए समाज के वोट काटने का आरोप

Spread the love

अयोध्या। Tej Narayan Pandey ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।

पूर्व मंत्री ने बूथ संख्या 222 गंजा का मामला उठाते हुए बताया कि सभी मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म सही तरीके से भरे थे, इसके बावजूद करीब 150 लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची से गायब मिले। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि एक सोची-समझी कार्रवाई प्रतीत होती है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने और हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की।

सपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि भाग संख्या 222 स्थित Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University मतदान केंद्र के लगभग 150 मतदाताओं के फॉर्म-6 बीएलओ को जमा कराए गए थे, लेकिन अंतिम सूची में उनके नाम शामिल नहीं किए गए। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य भी सौंपे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पत्रकारवार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, राम अचल यादव, श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, संजय सिंह, वीरेंद्र गौतम, राम प्रकाश यादव, अपर्णा जायसवाल और अजय यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान Tej Narayan Pandey ने पेपर लीक और महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।


Spread the love

Related posts