Train Accident: बंद क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Spread the love

Train Acciden: बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब 11:40 बजे हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष सोनकर, निवासी बछड़ा सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि संतोष सोनकर रात करीब 11:40 बजे साइकिल से बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल संतोष को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग का है।


Spread the love

Related posts