Kandaila Murder Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Spread the love

Kandaila Murder Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव क्षेत्र में हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूराकलन्दर थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम ने इन्द्रभान सिंह पुत्र हंसराज निवासी ग्राम कन्दैला थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी हत्या,जानलेवा हमला, बलवा और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा में दर्ज मुकदमें में तलाश थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

नहर पर घेरकर हुई थी बमबाजी और गोलीबारी

25 अगस्त की शाम क्षेत्र के ही छत्तीरवा बाजार से अपनी बुजुर्ग मां 60 वर्षीय पार्वती देवी को दिखाकर घर वापस लौट रहे 40 वर्षीय रामलगन मौर्य पर वाहन सवार हमलावरों ने पहले ताबड़तोड़ बम से हमला किया था और फिर फायरिंग की थी। गोली लगने से रामलगन गंभीर रूप से घायल हुए थे,जिनको जिला अस्पताल लाए जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित किया था। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल उनकी मां का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

 

अब तक तीन नामजद समेत पांच हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले में गांव के ही आठ आरोपियों

राज मणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू, विजय प्रताप सिंह, विजयभान सिंह, इन्द्रभान सिंह, दीपक प्रजापति और मीरा सिंह के साथ सूरज सिंह तथा बृजेश सिंह को नामजद करते हुए हत्या, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि अन्य को भी आरोपी बनाया गया था। मामले में पुलिस ने 28 अगस्त को कंदैला गांव निवासी मुख्य आरोपी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू (26), दीपक प्रजापति (24) और मनीष शर्मा (24) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त 7.65 बोर की पिस्टल, मैगजीन,चार जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस, काले रंग की हुंडई वरना कार और मोबाइल फोन बरामद किया था। वहीं शनिवार 29 अगस्त को पुलिस ने सचिन उपाध्याय 20 वर्ष निवासी ग्राम घानापुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ और प्राजंल सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम पीपरपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से एक पिस्टल 0.32 बोर,एक मैगजीन, चार जिन्दा कारतूस बरामद किया था।


Spread the love

Related posts