जन्मदिन समारोह: अयोध्या प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बृजेश सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

जन्मदिन समारोह: अयोध्या प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बृजेश सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बृजेश सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने केक काटकर डॉ. बृजेश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

समारोह में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, सपा नेत्री सरोज यादव, दान बहादुर सिंह, सपा नेता हमीद जाफर, वरिष्ठ पत्रकार सुमन गुप्ता, आर.के. सिंह, जयप्रकाश सिंह, इन्दु भूषण पांडेय, समीर शाही, सुबोध श्रीवास्तव, संजीव आजाद, रूपेश श्रीवास्तव, आकाश सोनी, पवन पांडेय, आशु श्रीवास्तव, अज्जू श्रीवास्तव, राकेश यादव तथा क्षितिज साधवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने डॉ. बृजेश सिंह के व्यक्तित्व एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह पूरे समय सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related posts